हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित प्रीत विहार-श्याम नगर मार्ग पर बिजली का एक खम्भा रविवार को गिर गया। सबसे बड़ी बात तो यह है बिजली के खंभे से हाई टेंशन तार गुजर रहे हैं लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारी मामले में लापरवाही बरत रहे हैं जिसके चलते स्थानीय लोगों और राहगीरों पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है। इस रास्ते से छात्रों का भी आना-जाना लगा रहता है लेकिन संबंधित विभाग है कि सुनने को तैयार ही नहीं है जिससे स्थानीय लोगों में बेहद नाराजगी।

रविवार को आई बारिश के दौरान अचानक बिजली का एक खंभा टूट कर गिरने लगा जोकि मौके पर खड़े पेड़ों पर अटक गया। इस दौरान चिंगारी भी निकली जिससे स्थानीय लोगों में दहशत मच गई। लोगों ने बिजली विभाग को मामले से अवगत कराया लेकिन अभी तक खंभा दुरुस्त नहीं किया गया है जिसकी वजह से स्थानीय लोगों में बेहद नाराजगी है। उनका कहना है कि बिजली कर्मचारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। यह खंभा कभी भी गिर सकता है जिससे बड़ा हादसा होने की संभावना है
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























