👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात सिपाही की पत्नी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि बाबूगढ़ क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला अन्य महिलाओं के साथ 14 सितम्बर को सड़क पर टहल रही थी कि इसी दौरान एक नशे में धुत व्यक्ति ने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकाते हुए मोहल्ले से भगाने की धमकी दी। वहीं पीड़िता ने मामला दर्ज कराया है। महिला का पति उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात है जिसकी पोस्टिंग फ़िलहाल मुरादाबाद में चल रही है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342





























