कफ सिरप को लेकर ड्रग विभाग ने तीन स्थानों से लिए नमूने












कफ सिरप को लेकर ड्रग विभाग ने तीन स्थानों से लिए नमूने

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बच्चों के कफ सिरप को लेकर शासन द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में सोमवार को औषधि विभाग की टीम ने हापुड़ में तीन स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। तीन स्थानों से टीम ने कुल नौ दवाओं के नमूनों को जांच के लिए भेजा है। औषधि विभाग की टीम द्वारा की गई छापामार कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

बताते चलें कि मध्य प्रदेश के एक जिले में कफ सिरप पीने की वजह से कुछ बच्चों की मौत हो गई थी जिसके बाद केंद्र सरकार की तरफ से इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम में प्रदेश सरकार की ओर से कफ सिरप के नमूनों को भरने का निर्देश जारी किया गया था। सोमवार को जिला औषधि प्रशासन की टीम ने हापुड़ के जवाहरगंज स्थित मेडिकल मार्केट में दो दुकानों व ड्रग वेयरहाउस पर छापा मारा। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। औषधि निरीक्षक हेमेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि ड्रग वेयरहाउस के साथ-साथ मेडिकल मार्केट स्थित महारानी मेडिकल और गुरु मेडिकल एजेंसी से तीन नमूनों को लेकर प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

आपको बता दें कि हापुड़ के मेडिकल मार्किट में कुछ दवा विक्रेता अपने-अपने नाम के ठप्पे लगवा कर झोलाछाप डाक्टरों की मिलीभगत से ग्रामीण व पिछले इलाकों में सीरप बेच रहे है, जो बालकों की हैल्थ को नुकसान पहुंचा रहे है।

जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!