
10.76 लाख की टूटी हुई टाइल्स लेकर पहुंचा चालक, असलियत खुलने पर हुआ फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने एक मार्बल के गोदाम के सेल पर्सन की शिकायत पर ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि गढ़ रोड़ पर स्थित सिद्धबली मार्बल्स ने गुजरात के मोरबी से करीब 10 लाख 76 हजार रुपए की विट्रीफाइड टाइल्स का आर्डर किया था। ट्रक चालक जब माल लेकर पहुंचा तो वह टूटा हुआ था। जब सामान चेक किया तो असलियत का पता चला जिसके बाद ट्रक चालक फरार हो गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सिद्धबली मार्बल्स के सेल पर्सन आकाश गर्ग ने बताया कि 30 सितंबर को उन्होंने गुजरात की कंपनी कमांडर विट्रीफाइड प्राइवेट लिमिटेड मोरबी से दो अलग-अलग ऑर्डर देते हुए टाइल्स खरीदी थी। यह माल ट्रक में लादकर हापुड़ भेजा गया था। पता चला के रास्ते में 10 अक्टूबर को राजस्थान के थाना मोकपुरा क्षेत्र में ट्रक का एक्सीडेंट हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर क्षतिग्रस्त ट्रक से माल निकाल कर दूसरे ट्रक में लादा गया था। नया ट्रक 26 अक्टूबर को लोड हुआ और 3 नवंबर को हापुड़ पहुंचा जहां माल की अनलोडिंग शुरू हुई और बॉक्स खोलेंगे तो सभी टाइल्स टूटी हुई मिली। आकाश ने जैसे ही चालक से इस बारे में पूछा तो ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जिसका कोई पता नहीं चला है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 399/- रूपए में लिबर्टी शूज: 8191820867





























