हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाना में एक किसान के घर के आंगन में शुक्रवार को अजगर निकल आया। अजगर निकलने से सभी गांव वालों में हड़कंप मच गया और मौके पर सभी इकट्ठा हो गए। पहले तो ग्रामीणों ने खुद अजगर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन जब अजगर काबू में नहीं आया तो वन विभाग को इसकी सूचनी दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने अजगर को काफी मशक्कत के बाद पकड़ा और उसे जंगलों में छोड़ दिया।
झड़ते बालों की समस्या, गंजापन, सफेद दाग के लिए सपर्क करें: डां. शिशिर गुप्ता: 9837509509
























