
दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय नारे को साकार करने में जुटी है डबल इंजन की सरकार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती गुरुवार को हापुड़ में भाजपाइयों ने अंत्योदय दिवस के रूप में मनाई और बूथ लेबल पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी ने उनके चित्र व नगर पालिका हापुड़ में प्रतिमा पर माल्यर्पण पर अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श व सिद्धांतों का अनुसरण करने का संकल्प लिया और उन्हें किसान व शोणित वर्ग के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहने वाला नेता बताया।
भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ विकास अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राजनीति को सत्ता प्राप्ति का लक्ष्य न मानकर सेवा समर्पण वह संकल्प को माध्यम माना और समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए अंत्योदय का नारा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंत्योदय नारे को साकार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार अंत्योदय को आगे बढ़ा रही है।
इसके अतिरिक्त भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती ने भाजपाइयों के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल दर्पण करके उन्हें याद किया।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601

































