
डीएम हापुड ने गुरू ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेक कर लिया आशीर्वाद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के गुरुद्वारा श्री गुरु तेगबहादर साहिब जी नक्का कुआं को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने करवाने और गुरुद्वारा साहिब के विकास बिल्डिंग निर्माण आदि का निर्माण करने करवाने पर रविवार को जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडेय ने गुरुद्वारा साहिब नक्का कुआं गढ़मुक्तेश्वर का दौरा किया। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय को सिख पंथ की सर्वोच् संस्था शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब जी के अधीन उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ स्टाफ सिख समाज की तरफ से सर्वोच्च सम्मान पगडी पहनायी गयी और सच्च खण्ड श्री हरमंदिर साहिब श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब जी (स्वर्ण मंदिर)का मॉडल,शाल शिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड के प्रभारी सरदार बृजपाल सिंह, गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई लव प्रीत सिंह,सरदार जसविंदर सिंह एवं सिख समाज के काफी गणमान्य लोग हाजिर रहे। इस मौके पर विशेष सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ द्वारा गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया और जिलाधिकारी हापुड़ का धन्यवाद किया गया। जिलाधिकारी ने मिले सम्मान के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का धन्यवाद किया।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788



























