हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव बड़केनंगला निवासी कुलदीप कुमार ने दिल्ली में आयोजित मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया और मिस्टर इंडिया जूनियर वर्ग में चौथा स्थान प्राप्त किया जिससे गांव में खुशी की लहर है। साथ ही विजेता कुलदीप को बधाई देने वालों की कतार लगी हुई है।
आपको बता दें कि स्याना रोड पर स्थित दा फिटनेस जिम के संचालक आजाद खान ने बताया कि जिम के कोच व संचालक कुलदीप ने मिस्टर इंडिया जूनियर वर्ग में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले कुलदीप का गढ़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आज के युग में व्यायाम करना बेहद जरुरी है और जो लोग बॉडी बिल्डिंग का शौक रखते हैं उन्हें सबसे ज्यादा डाइट का ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर लविश, आमिल, मोहसिन, रॉबिन यादव, काले यादव, रोहित, परवेज आदि लोग कुलदीप को बधाई देने पहुंचे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


































