
सीएम सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद को मिले एक करोड़ 27 लाख
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद हापुड़ को 254 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराये जाने हेतु रू0 1,27,00,000/- का आवंटन प्राप्त हुआ है। जनपद को प्राप्त आवंटन रूपया रू0 1,27,00,000/- के सापेक्ष 254 जोड़ों एवं 31.03.2026 तक जनपद को प्राप्त होने वाले आवंटन के सापेक्ष सामूहिक विवाह सम्पन्न कराये जाने हेतु विवाह समारोह का आयोजन किया जाना है। आयोजन में प्रतिभाग करने वाले पात्र जोड़ों को उपहार स्वरूप दी जाने वाली सामग्री ई-टेण्डर के माध्यम से क्रय की जायेगी। ई-टेण्डर के माध्यम से दिनांक 15.11.2025 को उपहार स्वरूप दी जाने वाली सामग्री को क्रय किये जाने हेतु ई-टेण्डर पोर्टल पर टेक्निकल बिड संख्याः- 2025_डीएसडब्ल्यूएप1090948_1 तथा सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन में की जाने वाली आवश्यक व्यवस्था हेतु टेक्निकल बिड संख्या:- 2025डीएसडब्ल्यूएप_1090931_1 डाली गयी है। ई-टेण्डर में अंकित समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण करने वाली फर्म इसमें प्रतिभाग कर सकती हैं। ई-टेण्डर दिनांक 22.11.2025 को समिति के समक्ष खोला जायेगा। अतिरिक्त जानकारी के लिये कार्यालय जिला समाज कल्याण, अधिकारी, हापुड़ विकास भवन कमरा नं0-09 व कमरा नं0-26 में कार्य दिवस समय सुबह 10:00 से शाम 05:00 तक सम्पर्क कर सकते हैं।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर































