हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी ने किया चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण










हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी ने किया चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):तहसील हापुड़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान तहसील दिवस में कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 04 का मौके पर जिलाधिकारी द्वारा निस्तारण कराया गया। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित जनपदीय सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार एवं मंशानुरूप तहसील दिवस में प्राप्त शिकायत का समाधान पूर्ण गुणवत्ता से किया जाना चाहिए एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी को मिलना चाहिए। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उनका निस्तारण समय सीमा के अंदर करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस के दौरान अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए की एस आई आर कार्य में जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगी हुई है वह उसे कार्य को समबद्धता के अंतर्गत पूर्ण करना सुनिश्चित करें, निर्वाचन आयोग द्वारा आपत्ति की समय सीमा बढ़ाकर 6 मार्च 2026 तक कर दी है। उन्होंने तहसील दिवस में आए लोगों से यह भी अपील की कि आर टी ई के अंतर्गत बच्चों के एडमिशन हेतु ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं इसमें अधिक से अधिक लोग आवेदन कर योजना का लाभ ले। इस मौके पर, उप जिलाधिकारी हापुड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार, पुलिस क्षेत्र अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480







  • Related Posts

    सैनिक संस्था का महामंडलेश्वर को समर्थन

    🔊 Listen to this सैनिक संस्था का महामंडलेश्वर को समर्थनहापुड सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी के नेतृत्व में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी…

    Read more

    सरावनी के शिव मंदिर के विकास पर 39.47 लाख खर्च होंगे

    🔊 Listen to this सरावनी के शिव मंदिर के विकास पर 39.47 लाख खर्च होंगे हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धार्मिक स्थलों के विकास की प्रदेश सरकार की नीति का लाभ जनपद…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सैनिक संस्था का महामंडलेश्वर को समर्थन

    सैनिक संस्था का महामंडलेश्वर को समर्थन

    सरावनी के शिव मंदिर के विकास पर 39.47 लाख खर्च होंगे

    सरावनी के शिव मंदिर के विकास पर 39.47 लाख खर्च होंगे

    18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, तैयारी पूरी

    18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, तैयारी पूरी

    महाशिवरात्रि 15 फरवरी व होली 4 मार्च को

    महाशिवरात्रि 15 फरवरी व होली 4 मार्च को

    HPDA की सांठगांठ से बछलौता रोड पर अवैध भवन निर्माण

    HPDA की सांठगांठ से बछलौता रोड पर अवैध भवन निर्माण

    85 लाख व 64 लाख की लूट में क्या है समानताएं

    85 लाख व 64 लाख की लूट में क्या है समानताएं
    error: Content is protected !!