
हापुड़ जिलाधिकारी ने मां चंडी महारानी के दर्शन किए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय श्री चंडी धाम पहुंचे जहां उन्होंने चंडी मैया के दर्शन किए। मैया के आगे मत्था टेककर उनका आशीर्वाद लिया और क्षेत्र वासियों को निरोगी रखने की कामना की।
हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय श्री चंडी धाम पहुंचे जहां उन्होंने चंडी मैया, मां काली, शिव परिवार आदि के दर्शन किए। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी ने जिलाधिकारी को सम्मानित भी किया। जिलाधिकारी ने मैया के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रधान संजय गुप्ता टायर वाले, मोहित बंसल, अंकुर कंसल, योगेश सिंघल, अंकुर जिंदल, नितीन पटवारी आदि उपस्थित रहे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

हापुड़ जिलाधिकारी ने मां चंडी महारानी के दर्शन किए
































