
डीएम ने रेन बसेरे का किया निरीक्षण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने शुक्रवार की रात को हापुड़ में रेन बसेरों और अलाव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुविधा का लाभ ले रहे लोगों से बातचीत की और व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए जरूरी सुझाव मांगे। इस दौरान जिलाधिकारी रैन बसेरे में साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ हापुड़ सदर एसडीएम ईला प्रकाश भी मौजूद रही।
शुक्रवार की रात हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय हापुड़ नगर पालिका परिषद द्वारा लगाए गए रैन बसेरे का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे जहां उन्होंने ठंड से बचाव के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने अलाव आदि व्यवस्थाओं को भी परखा।
सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में एडमिशन शुरु : 8750653085, 8859886387




























