
👁 0 views Views
रेन बसेरे में रह रहे बच्चे का डीएम ने कटवाया केक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय शुक्रवार की रात रेन बसेरा का निरीक्षण करने पहुंचे। तभी रैन बसेरे में रह रहे एक परिवार के बच्चे के जन्मदिन में जिलाधिकारी शामिल हुए जिन्होंने बच्चे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और केक भी खाया। साथ ही उसे आशीष दिया।
जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पाण्डेय शुक्रवार की रात हापुड़ नगर में लगे रैन बसेरे का निरीक्षण कर रहे थे। तभी एक बालक हाथ में केक लेकर खड़ा था जिसने बताया कि आज उसका जन्मदिन है। इसके बाद जिलाधिकारी ने बालक का केक कटवाया और उसे शुभकामनाएं दी। इस दौरान एसडीएम ईला प्रकाश भी मौजूद रही।
हापुड़ में खुल गई है “SIP ABACUS ACADEMY”: 6396456731 || पक्का बाग, हापुड़




























