
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्कूलों में शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराए
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला अनुश्रवण समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित की गई l बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई
शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार: जिलाधिकारी ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए पारदर्शिता, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
मिड डे मील और स्मार्ट क्लास की निगरानी-डीएम ने मिड डे मील और स्मार्ट क्लास की नियमित समीक्षा करने और इसमें लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
छात्र उपस्थिति-स्कूलों में शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विद्यालयों का निरीक्षण-बीएसए और बीईओ को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
ऑपरेशन कायाकल्प-विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कार्य किया जा रहा है।
निर्माण कार्य-विद्यालयों के निर्माण कार्य को समय से पूरा करने और गुणवत्ता से समझौता न करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों की जिम्मेदारी- निपुण भारत मिशन में प्रदर्शन के अनुसार अधिकारियों की सूची बनाकर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को चेतावनी देते हुए सख्त निर्देश दिए कि विभाग के सभी कार्यों का सम्पादन समय से कराना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, साहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी



























