
डीएपी की कालाबाजारी के आरोप में जिला कृषि अधिकारी ने किसानों के बयान दर्ज किए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बदनौली की बी-पैक्स समिति के कुछ जिम्मेदारों पर किसानों ने डीएपी की कालाबाजारी का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने कुछ सीसीटीवी भी प्रस्तुत किए हैं। मामला संज्ञान में आने पर जांच शुरू हो गई है। बदनौली समिति पर शुक्रवार को कृषि विभाग की टीम पहुंची जिसने जांच शुरू की और किसानों के बयान दर्ज किए। साथ ही समिति के कर्मचारियों से भी पूछताछ की।
आलू की बुवाई के दौरान डीएपी की मांग काफी बढ़ गई है। समितियों पर डीएपी के लिए किसानों की लंबी कतारें लग रही हैं। ऐसे में बदनौली समिति से रात के समय डीएपी की कालाबाजारी का आरोप लगा है। गुरुवार को किसानों ने हंगामा करते हुए कालाबाजारी का आरोप लगाया। किसानों ने कहा कि अवकाश के दिन समिति से डीएपी की बिक्री की गई है। शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश बदनौली समिति पहुंचे जहां उन्होंने स्टॉक की जांच की और कर्मचारियों से पूछताछ की। किसानों के बयान लिए और सीसीटीवी की भी जांच शुरू कर दी।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





























