
कक्षा 10वीं तक जिला प्रशासन भरेगा अर्नव गोस्वामी की फीस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव शाहपुर जटट निवासी विधवा महिला ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में मुलाकात की थी और उन्हें सरकारी नौकरी दिलाने के साथ-साथ पुत्र अर्नव गोस्वामी की फीस माफ करने की गुहार लगाई थी। जिलाधिकारी हापुड़ से गुरुवार को दिव्यांग महिला बबीता की मुलाकात हुई जिसके बाद महिला को आश्वासन दिया कि दसवीं तक अर्नव गोस्वामी की फीस जिला प्रशासन भरेगा। मकान के हिस्से की मरम्मत ग्राम प्रधान द्वारा कराई जाएगी। वहीं महिला की नौकरी के लिए सेवायोजन कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। आश्वासन मिलने के पश्चात महिला ने खुशी जाहिर की है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी

























