हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की चन्द्रलोक कॉलोनी में दो पक्षों में रविवार रात विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में जमकर मारपीट हुई जिसमे एक युवक सर में चोट लगने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पैसे को लेकर हुए इस विवाद की शुरुआत तू-तू मैं-मैं से हुई जो आगे बढ़ते हुए गाली-गलौज और फिर मारपीट तक पहुँच गई। विवाद के दौरान एक युवक घायल हो गया जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। विवाद के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। उपनिरीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत आ चुकी है। मामले की जाँच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी करवाई की जाएगी।
महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…
Read more
























