
पेड़ से मज़दूर का शव लटका देख इलाके में मची सनसनी
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा में स्थित आम के बाग में पेड़ से लटका शव देख क्षेत्रवासियों के होश उड़ गए। उन्होंने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक की पहचान शाहपुर जट्ट निवासी धर्मपाल सिंह पुत्र लायक राम के रूप में हुई है जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
मामला गुरुवार की सुबह का है जब गांव उपेड़ा में ग्रामीण जब जंगलों में पहुंचे तो पेड़ पर एक व्यक्ति काशव लटका देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर सीओ हापुड़ वरुण मिश्रा, बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेश प्रताप पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे जिन्होंने शव को पेड़ से नीचे उतारा। फंदे से लटके शव को पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने अपने कब्जे में लिया जो मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पीछे चार बेटी व दो बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731























