
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की जरोठी रोड की हालत इन दिनों बेहद खराब है। सड़क जर्जर हालत में होने की वजह से क्षेत्र वासियों का जीना दूभर हो रहा है। हालात यह हैं कि कभी भी यहां वाहन सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं जो हादसे में घायल भी हो रहे हैं। लोगों ने मामले में स्थाई समाधान निकालने के साथ-साथ सड़क निर्माण की मांग उठाई है।
हापुड़ की गढ़ रोड से जरोठी को जाने वाला मार्ग इन दिनों बदहाल अवस्था में है जो जरौठी रोड पर गहरे गड्ढे, फिसलन और जल भराव की वजह से क्षेत्रवासी, राहगीर बेहद परेशान है। यहां पर फैक्ट्री व कॉलेज के छात्रों का आगमन रहता है। यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है जिससे श्यामपुर, ददायरा, जरोठी, मलकपुर के साथ-साथ पंचायती गौशाला के लिए भी लोगों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन यह मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है जिसकी वजह से लोगों का यहां से निकलना चुनौती है। अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लेकर इस जर्जर पड़ी सड़क को ठीक करना चाहिए जिससे सैकड़ो लोगों, राहगीरों, स्थानीय लोगों व छात्रों को राहत मिल सके।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244






























