
श्रध्दालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मां मंशा देवी में आस्था व्यक्त की
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के बुलंदशहर रोड स्थित श्री मां मंशा देवी मंदिर समिति के वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर समिति द्वारा शनिवार को प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी तदाद में श्रध्दालुओ ने प्रसाद पाकर अपनी आस्था व्यक्त की।
मंदिर के वार्षिकोत्सव पर मंदिर प्रांगण में हवन का आयोजन किया गया। हवन आचार्य परूषोत्तम दास आचार्य, पुष्प आचार्य, आचार्य काशीराम, आचार्य वीरेंद्र, आचार्य गौरव शर्मा, आचार्य बालक राम दीक्षित ने हवन में श्रद्धालुओं द्वारा पूर्णाहुति कराई। मंदिर समिति द्वारा मूर्ति तिलक एवं पूजन अर्चना की गई।इसके बाद मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान मंदिर प्रांगण में प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल जिला अध्यक्ष नरेश तोमर भी वार्षिक उत्सव में शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रबंधक शिवकुमार मित्तल मीडिया प्रभारी महेश तोमर, बिजेंद्र कंसल, रामावतार कंसल, खैलेन्द्र सैनी, मनोज कंसल, राकेश माहेश्वरी, सोनू सैनी, लाला राज किशोर, अंकित जिंदल, अजय गर्ग, हनी सैनी, रोहन सैनी, कालीचरन सैनी, सुरेश चंद्र गुप्ता, सुनील सैनी, रितु मित्तल, दुर्गेश तोमर, कविता कंसल, दीपांशी सैनी, अंजलि सैनी, रीमा गर्ग, मोनू ,पराग कंसल, दीपांशु मित्तल आदि का सहयोग रहा।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069































