जनपद के प्रभारी मंत्री के विभाग को मिला नया नाम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल के विभाग को अब नया नाम मिला है। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग का नाम बदलकर कर अब केंद्र सरकार के समान व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग कर दिया गया है। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने इस पर खुशी व्यक्त की।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























