👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ से 26 अप्रैल को गिरफ्तार किए गए ड्रग्स तस्करी के मामले में सिपाही अमित बालियान के करीबियों की कुंडली को भी खंगाला जा रहा है. साथ ही मामले में हर पहलू की जांच की जा रही है.
बता दें कि यूपी पुलिस के कॉन्स्टेबल अमित बालियान पर ड्रग तस्करी में शामिल होने का आरोप है जिसकी पोस्टिंग हापुड़ में साल 2020 में हुई थी. 26 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने अमित बालियान को हापुड़ से गिरफ्तार किया था. इससे पहले अमित बालियान की पोस्टिंग एटा जिले में थी. अमित बालियान की गिरफ्तारी के बाद उसे सस्पेंड कर जांच सीओ को सौंपी गई थी. बता दें कि मुंबई पुलिस के मुताबिक मामला 1.67 करोड़ की तस्करी से जुड़ा है.
Car AC की सर्विस पर पाएं लेबर पर 50% छूट: 7417094122



























