
ब्रेसलेट वाली राखी की खूब बढ़ी डिमांड
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): रक्षाबंधन के पर्व में कुछ समय शेष बचा है जिसको लेकर तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं। बहने अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए बाजार में जमकर खरीदारी कर रही हैं। रंग-बिरंगी राखियों की चमक बढ़ गई है। सुनहरी, कढ़ाईदार, रेशमी राखियों के साथ-साथ फेंसी राखी की भी मांग बढ़ी है। हापुड़ के गोल मार्केट, रेलवे रोड आदि स्थानों पर राखियों की चमक से बाजार खिल उठे हैं। बहने अपने भाई की पसंदीदा राखी खरीदने के लिए बाजार में पहुंच रही हैं जो राखी खरीद कर अपने भाई की कलाई पर रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बांधेगी। बाजार में छोटा भीम की राखी भी खूब बिक रही है। 10 कीमत से राखी की शुरआत है। ब्रेसलेट वाली राखी भी खूब डिमांड में है।
गाड़ी में लगवाएं धांसू व दमदार ऑडियो सिस्टम: 7417116804




























