
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में एक परिवार में उस समय कोहराम मच गया। जब पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोग उनके घरों पर पहुंच रहे हैं।गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के छोटा बाजार के रहने वाले स्टांप विक्रेता 38 वर्षीय नवीन गुप्ता पुत्र हरी गुप्ता तथा उनकी पत्नी 36 वर्षीय बबीता शुक्रवार की रात गैस गीजर से गैस लीक होने के कारण बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
































