
वरदान सेवा संस्थान के सचिव के निधन से शोक की लहर
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): वरदान सेवा संस्थान, गाजियाबाद के मंत्री विजय शंकर का शनिवार रात्रि निधन हो गया। राष्ट्र व समाज सेवा को समर्पित विजय शंकर ने अपने जीवन की शुरुआत हापुड जिले के बहादुरगढ खंड के शकंर टीला ग्राम से संघ के प्रचारक के रूप मे की थी। उन्होने वरदान नेत्र चिकित्सालय के स्थान – स्थान पर अनेक निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित कराये और पूर्ण कालिक वरदान नेत्र चिकित्सालय के सेवा कार्यो मे समर्पित रहे। उनका देह शरीर अन्तिम दर्शन के हेतु वरदान नेत्र चिकित्सालय गाजियाबाद पर रखा गया तथा दोपहर बृजघाट पर अन्तिम संस्कार किया गया।
सेवा भारती हापुड के जिलाध्यक्ष नरेश मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन जिला मंत्री ओमप्रकाश, सीनियर सिटीजन कल्याण समिति के महामंत्री रामकुमार गर्ग एडवोकेट, कोषाध्यक्ष राजीव जैन, जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, महामंत्री अशोक जैन सहित संघ तथा सामाजिक संस्थाओ से जुड़े लोगो ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
रेडवुड क्लॉथिंग पर लगी है स्टॉक क्लीयरेंस सेल: 9690080808





























