हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर खुडलिया के निवासी मनोज कुमार पवार सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे जिनकी पीलिया की चपेट में आने से मौत हो गई। मनोज का दिल्ली के एक अस्पताल में काफी लंबे समय से इलाज चल रहा था। गुरुवार की सुबह मनोज कुमार पवार का अस्पताल में निधन हो गया जिसके बाद उन्हें बृजघाट पर अंतिम सलामी दी गई।
मनोज 2006 में सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात हुए थे। फिलहाल उनकी पोस्टिंग नोएडा में थी। मनोज काफी समय से पीलिया से ग्रसित थे जिन के इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गुरुवार की सुबह मनोज ने दम तोड़ दिया। सीआरपीएफ के जवान की मौत होने के बाद बृजघाट में मनोज को सीआरपीएफ जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम सलामी दी गई। गांव मोहम्मदपुर खुडलिया में शोक की लहर है।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010

























