हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना सिम्भावली के गांव सैना में बकायेदारों के बिजली कनैक्शन काटने गई विद्युत टीम पर प्राण घातक हमला करने के आरोपियों की तलाश में सिम्भावली पुलिस ने दबिश दी, परंतु वे हत्थे नहीं चढ़ें।
बता दें कि अवर अभियंता कुंवर पाल सिंह व कर्मचारी अंकित शर्मा आदि मंगलवार को गांव सैना में बिजली के बकाएदारों के कनैक्शन काटने गए थे। उन्होंने जैसे ही कार्य को अंजाम देना शुरु किया तो ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से टीम पर हमला बोल दिया जिससे अवर अभियंता कुंवरपाल व कर्मचारी अंकित शर्मा घायल हो गए।
गढ़मुक्तेश्वर के अधिशासी अभियंता केपी पुरी ने गांव सैना के राशिद, मतलूब, माहरुफ, आकिल, नवाब, आरिफ, तालिब, तसलीम, साकिर व राजीव को नामजद करते हुए एक दर्जन अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकद्दमा- भादवि की धारा 147,148, 323, 308, 504, 332, 353 व 427 के तहत मुकद्दमा दर्ज हुआ है।
ये हैं आरोप- लाठी-डंडों से हमला कर मारपीट करना, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाना, सरकारी दस्तावेज छीनकर फाड़ देना, मोबाइल तोड़ना, अवर अभियंता व अंकित शर्मा को गम्भीर चोट आना।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























