हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित ब्रह्मा देवी स्कूल की छात्राओं ने शूटिंग प्रतियोगिता में बाजी मारी है। श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की पांच छात्राओं ने भोपाल में आयोजित 64 वी नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता राइफल इवेंट, डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज और दिल्ली में पिस्टल इवेंट शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें छात्रा अनन्या त्यागी ने 600 में से 540 स्कोर बनाकर नेशनल क्वालीफाई के साथ-साथ सिलेक्शन ट्रायल इंडिया टीम 2022 के लिए भी क्वालीफाई किया। वहीं छात्रा हर्षिता चौटाला, एलिना, तानिया चौधरी और प्रकृति चौधरी ने भी नेशनल क्वालीफाई किया जिससे छात्राओं को बधाई देने वालों का तांता लगा है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811



























