हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : शासन ने हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख को बढ़ा दिया है। साथ ही 9वीं और ग्यारहवीं क्लास में पंजीकरण की तिथि को भी बढ़ा दिया गया है। संस्थागत और व्यक्तिगत फार्म भरने की आखिरी तारीख 22 सितंबर थी। शासन ने हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा के फार्म भरने की तारीख को छह अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। विद्यालय को छात्रों का विवरण परिषद की वेबसाइट पर 16 अक्टूबर तक अपलोड करना है। जहां 100 रुपए प्रति छात्र के हिसाब से विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म 13 अक्टूबर तक जमा कर सकते हैं। विद्यालय के पंजीकरण शुल्क के साथ छात्रों का विवरण 16 अक्टूबर तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना है। उसके बाद छात्रों के विवरण की जांच 19 अक्टूबर व संशोधन 25 अक्टूबर तक होना है। हाई संस्थागत का परीक्षा शुल्क ₹500 तथा व्यक्तिगत शुल्क ₹700 है जबकि इंटर का संस्थागत 600 और व्यक्तिगत ₹800 प्रति छात्र है। अंकपत्र का शुल्क ₹1 है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342































