हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ नगर कोतवाली के अंतर्गत एक घर से चार मोबाइल व 5 हजार रुपए नकद चोरी कर भाग रहे दो बदमाशों में से एक बदमाश को लोगों ने पीछा कर दबोच लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि कोटला मेवातियान के सतीश चंद के घर से दो बदमाश चार मोबाइल व 5 हजार रुपए नकद चोरी कर ले उड़े। लोगों ने बदमाश को पकड़ लिया जिसके कब्जे से एक चोरी का मोबाइल बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी की पहचान थाना स्याना के मौहल्ला कुरैशियान का मोहिसन है जबकि फरार आरोपी कोटला मेवातियान का बिलाल है।
चूहों, दीमक, मच्छर से पाएं छुटकारा: 8077979922
























