
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश योगी पुलिस के आगे गिड़गिड़ाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):थाना हापुड़ नगर पुलिस व शातिर बदमाशों के मध्य हुई एक सशस्त्र मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया।पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश का एक साथी फरार हो गया।यह मुठभेड़ मोदीनगर रोड से प्रीत बिहार जाने वाले मार्ग पर गुरुवार की रात को पुलिस चैकिंग के दौरान हुई। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, सफेद धातु के सिक्के व पायल, नकदी एवं बिना नम्बर प्लेट की एक स्पलेन्डर मोटर साइकिल बरामद की है।सीओ हापुड वरूण मिश्रा ने बताया कि हापुड नगर पुलिस गुरुवार की रात को मोदीनगर रोड से प्रीत बिहार जाने वाले मार्ग पर चैकिंग कर रही थी कि एक बाइक पर सवार दो युवको को रूकने का इशारा किया तो बाइक सवार पुलिस पर फायर के भाग खडे हुए। पुलिस की जबावी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग खड़ा हुआ। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के दौरान घायल व गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम शाहिद उर्फ शहजाद पुत्र यामीन निवासी करीमपुरा बुलन्दशहर रोड़ थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ बताया है।मुठभेड के दौरान घायल बदमाश का एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। गिरफ्तार बदमाश ने थाना हापुड़ नगर के मौहल्ला आदर्श नगर में हुई चोरी की घटना को कारित करना स्वीकार किया गया है।घायल बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध चोरी व लूट आदि से सम्बन्धित करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी































