पत्थरबाजों की धर पकड़ जारी,अब तक 17 पत्थरबाज भेजे जेल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के ब्रह्मानान में 2 जुलाई को हुई पत्थरबाजी के आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।हापुड पुलिस ने बुधवार को एक और पत्थरबाज सलीम पुत्र सईद पहलवान निवासी किला कोना हापुड को संगीन धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अब तक 17 पत्थरबाजों को जेल भेज चुकी है,जबकि अन्य आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड नगर पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत मौ0 ब्रह्मनान में दो पक्षों में घटित मारपीट व झगड़े की घटना में फरार व वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी किला कोना का सलीम पुत्र सईद पहलवान है।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540
श्रद्धेय स्व. श्री राज कृपाल जी पंचम पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

























