हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के कालेधन का प्रोपर्टी में निवेश करना एक धंधा बन चुका है जिस कारण हापुड़ में प्रोपर्टी के दाम अमर बेल की तरह बढ़ रहे है और इस धंधे में लिप्त दलालों की भी खूब मौज आ रही है।
हापुड़ के रेलवे रोड पर एक बैकट हाल के फ्रंट पर 100-100 गज की चार दुकानें निकाली गई जिसकी बिक्री हेतु दलाल सक्रिय हो गए है। दलालों ने जगह के दाम चार लाख रुपए प्रति गज बताए है यानि कि एक दुकान की जमीन की कीमत चार करोड़ रुपए बताई गई है। खरीददार को एक प्रतिशत दलाली अलग से देनी होगी और दुकान की निर्माण भी स्वयं कराना होगा। बैंकटहाल से बैजग्रिल दुकान खाली होने जा रही है।
पिछले दिनों अतरपुरा चौपला कर एक दुकान डेढ़ करोड रुपए में तथा जवाहर गंज रेलवे रोड पर एक मकान पांच करोड़ रुपए में बिका था। बैंकटहाल का सौदा अब तक का हापुड़ में सबसे ऊंचा सौदा है जिसने हापुड़ के सभी रिकार्ड तोड़ दिए है। कालेधन को सफेद करने में जुटे धंधेबाजों की गतिविधियों पर ईडी, आईटी को कड़ी नजर रखनी चाहिए।
चूर-चूर नान वाले दे रहे हैं 20% तक की छूट: 8979755041

























