हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के तत्वावधान में मंगलवार को हापुड़ में अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि वेदपाल चपराना (कमांडेंट)एवं विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर रहे। संगोष्ठी में गुर्जर समाज के इतिहास सामाजिक एवं राजनीतिक स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि गुर्जरों का इतिहास गौरवशाली रहा है इसमें मिहिर भोज जैसे प्रतापी राजा मां पन्नाधाय जैसी बलिदानी कोतवाल धन सिंह रामप्यारी गुजरी धोला गुर्जरी किसानों के लिए आंदोलन का नेतृत्व करने वाले विजय सिंह पथिक सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महापुरुषों ने जन्म लिया जिन्होंने हमेशा देश के लिए जिए और जीवन पर्यंत इन महापुरुषों ने देश की अखंडता के लिए कार्य किया मुख्य अतिथि ने कहा इस दिन गुर्जर सम्राट कनिष्क का राज्याभिषेक हुआ था इसलिए इस दिन को अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस के रूप में मनाया जाता है विशिष्ट अतिथि राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि राष्ट्र को मजबूती देने के लिए हमें खुद को और समाज को शैक्षिक आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से मजबूत करना होगा आज समाज में चेतना जागृत हुई है और समाज राष्ट्र के निर्माण में अपना अतुलनीय योगदान दे रहा है समाज को भी समृद्ध करने के लिए हमें राजनीति में अपनी हिस्सेदारी बढ़ानी पड़ेगी और जो अहम योगदान समाज ने संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी सरकार को बनाने में किया है उसमें गुर्जर समाज को उचित हिस्सेदारी मंत्रिमंडल में मिलनी चाहिए पवन हूण ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास को अवश्य पढ़ना चाहिए और उससे सीख लेकर के भविष्य में निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए इस अवसर पर रुपराम प्रवेश हूण रवि भाटी विनय कसाना संजय अमित बैसला आदि लोग उपस्थित रहे।




























