
ठेकेदार ने मारपीट व रंगदारी का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने ठेकेदार से मारपीट कर रंगदारी मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव हावल में 500 केवीए लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों ने ठेकेदार से अभद्रता कर लाठी-डंडों से मारपीट की। ठेकेदार का आरोप है कि लाइन डालने के नाम पर कुछ ग्रामीण अवैध रूप से रुपए की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने ठेकेदार की तहरीर के आधार पर 12 नामजद समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के विश्वास नगर निवासी सुनील शर्मा ने बताया कि उसने मैसर्स प्रकाश यंत्र उद्योग प्राइवेट लिमिटेड से 500 केवीए औद्योगिक संयोजन से गांव हावल में लाइन निर्माण का ठेका लिया हुआ है। गांव के रहने वाले शेर खान, आशु, फिरोज काफी दिन से अवैध रूप से पैसे मांग रहे थे। सोमवार की सुबह गांव में निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान तीनों मौके पर पहुंचे और रुपयों की मांग की। मांग पूरी न होने पर लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शादी को रॉयल, लग्जरी लुक देने के लिए विंटेज कार, डीजे ऑन व्हील बुक करें: 9761895786




























