👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित दशहरा मेले में ठेकेदार की गुंडई सामने आई है जहां ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ दबंगई दिखाते हुए एक युवक को पीटा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा।
दरअसल मामला सोमवार रात रामलीला मैदान का है जहां मौत के कुएं पर एक युवक को ठेकेदार के गुर्गों ने एक टिकट के साथ पकड लिया। उस युवक ने बताया कि यह टिकट उसने किसी अंजान व्यक्ति से 30 रुपए में खरीदा था। बस फिर क्या था ठेकेदार ने अपने कार्यालय पर युवक पर लात-घूसों बरसा दिए। इस दौरान किसी ने वीडियो बना ली जो सोशल मीडिया पर वायरल है।
































