
मनरेगा के स्थान पर लाए गए जी राम जी विधेयक का कांग्रेस ने किया विरोध
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):मनरेगा के स्थान पर लाए गये जी राम जी विधेयक के विरोध में बुधवार को हापुड में कांग्रेस जनो ने विरोध किया और धरना देकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारी कांग्रेसजन मनरेगा को लागू करने की मांगकर रहे थे।
जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बुधवार को नगर पालिका परिषद हापुड परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा पर एकत्रित हुए। कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी प्रतिमा पर धरना देकर प्रदर्शन किया और सरकार के विरोध में नारे बाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि केंद्र सरकार ने मनरेगा को निरस्त कर नया विधेयक लाकर मजदूरों के हितों से खिलवाड किया है। कल्याणकारी मनरेगा कानून से महात्मा गांधी का नाम और मूल्यों को मिटाने की एक सोची समझी राजनीतिक चाल हैं।
भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलना बीजेपी और आरएसएस की गांधी जी की मूल्यों के प्रति लंबे समय से चली आ रही असहजता और अविश्वास को दर्शाता है।भाजपा सरकार इस अधिनियम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के मजदूर भाईयों को काम के अधिकार से वंचित कर उन्हें केंद्र नियंत्रित दया, दान की व्यवस्था पर निर्भर कराना चाहती हैं, जिसे कांग्रेस पार्टी कभी भी बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं।
कांग्रेसजनों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन तहसीलदार स्वाति गुप्ता को दिया।
उनकी मांग है कि मनरेगा की योजना को निरस्त न किया जाए।
इस अवसर पर दिनेश चंद शर्मा, पूर्व पीसीसी सदस्य नवरत्न त्यागी, पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, सभासद सुशील शास्त्री, जकरिया मनसबी, जिला महासचिव इकबाल प्रधान, कपिल शर्मा, आई सी शर्मा, मेजर शौकीन चौधरी, ओमवीर नागर, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, भरतलाल शर्मा, अनुज कुमार एडवोकेट, रवींद्र गुर्जर, कुसुम लता, सुबोध शास्त्री, लोकपाल सागर, यशपाल सिंह ढिलोर, निसार अहमद, शहजाद मेवाती, जितेंद्र नागर, सुबोध शास्त्री, संजय छाबड़ा, अनूप कर्दम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
कमल डोसा: 3 डोसे खरीदने पर 500 ML कोल्डड्रिंक, 5 डोसे खरीदने पर फ्रेंच फ्राइज फ्री: 7668606012





























