हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जुलाई माह के तीसरे शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्याओं के निदान की उम्मीद लेकर फरियादी पहुंचे। हापुड़ की पुरानी कलैक्ट्रेट पर आयोजित सम्पूर्ण समाधाम दिवस में उपजिलाधिकारी दिग्विजय सिंह व सीओ आशुतोष ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। गोल मार्किट के व्यवसायियों ने सम्पूर्ण थाना दिवस पर पहुंच कर अतरपुरा चौपला से बैरिकेट हटाने की मांग की ताकि गोल मार्किट का व्यापार चल सके। इसके अतिरिक्त व्यापारियों ने नालों की सफाई का अभियान युद्ध स्तर चलाने तथा नाले व नालियों से अतिक्रमण हटाने की मांग की।
गांव हविसपुर विगास के कैलाश चंद, मसूंरपुर की संगीता आदि अपनी-अपनी जगह पर कब्जा दिलाए जाने की मांग को लेकर समाधान दिवस में पहुंचे। उपजिलाधिकारी ने फरियादियों को आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान जल्दी ही करा दिया जाएगा।
































