
शीत लहर चलने से बढ़ी कड़ाके की सर्दी, मंगलवार को हो सकती है बारिश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है जिससे सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम पारा 6 डिग्री तक गिर गया है जिससे कंपकंपी छुड़ा देने वाली सर्दी ने लोगों की मुश्किलें फिर से बढ़ा दी हैं। रविवार को भी दिनभर शीत लहर चलने से लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा। तेज धूप में भले ही लोग धूप सेकने के लिए बैठे हो लेकिन ठंडी हवाओं ने धूप का मजा भी किरकिरा कर दिया। संभावना है कि मंगलवार को एक बार फिर हापुड़ में बारिश हो सकती है जिससे लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ेगा।
रविवार को मौसम भले ही साफ रहा लेकिन 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं के सामने धूप बेदम दिखाई दी। मौसम विशेषज्ञों को कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस हफ्ते मौसम में दोबारा से बदलाव हो सकता है और मंगलवार को बारिश हो सकती है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार में हर माल 99/- रुपए में: 8191820867






























