हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ सीओ सिटी ने क्षेत्र में चाइनीस मांझे की दुकान को सीज कर दिया. ग्राहक बनकर पहुंचे सीओ एसएन वैभव पांडे ने चाइनीस मांझा पकड़ा और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया.
हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि बाजार में चाईनीज मांझे की बिक्री हो रही है जिसके बाद सीओ सिटी एस एन वैभव पांडे सिविल ड्रेस में दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे और देखा वहां चाईनीज मांझे की बिक्री हो रही थी जिसके बाद पुलिस ने दुकानदार के घर पर महिला पुलिस टीम के साथ छापा मारकर मौके से कई किलो चाईनीज मांझा बरामद किया। पुलिस ने एक दुकानदार को भी हिरासत में लिया है। आपकों बता दें चाईनीज मांझा लोगों की जान तक ले रहा। चाईनीज मांझा की बिक्री पर प्रतिबंध लगा हुआ है लेकिन दुकानदार फिर भी चाईनीज मांझा दुकानों पर बेच रहें हैं। रक्षाबंधन और 15 अगस्त को देखते हुए हापुड़ पुलिस चाईनीज मांझा बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। सीओ सिटी एस एन वैभव पांडे ने बताया पुलिस ने सोमवार की रात को एक मकान से चाईनीज मांझा बेंचने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया है जिसके पास से चाईनीज मांझा बरामद किया गया। चाईनीज मांझा को लेकर पुलिस दुकानों पर चेकिंग कर रही है।
























