हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : विश्व पर्यटन दिवस हर साल 27 सितम्बर को मनाया जाता है। विश्व पर्यटन दिवस का उद्देश्य प्राकृतिक खूबसूरती, सुंदरता को बढ़ावा देना है। वहीं हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़ गंगा एक ऐसी जगह है जहां श्रद्धालुओं के साथ-साथ टूरिस्ट भी आना पसंद करते हैं। एक ओर भक्त मां गंगा को नमन करते हैं तो वहीं दूसरे ओर इस तीर्थ स्थल को पर्यटन स्थल के रुप में भी जाना जाता है।
छोटा हरिद्वार कहा जाने वाला गढ़मुक्तेश्वर लोगों को काफी पसंद है। भक्त यहां गंगा मैया के दर्शन करने दूर-दूर से आते हैं। वहीं गढ़ को वैदिक सिटी के रुप में भी विकसीत किया जा रहा है। यहां डॉल्फिन प्लाइंट बनाए जा रहे हैं जिससे पर्यटकों का रुझान और बढ़े। मान्यता है कि मोक्ष दायिनी मां गंगा में स्नान कर हर कोई पवित्र हो जाता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। जनपद हापुड़ के लोग खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उनपर मां गंगा का आशीर्वाद है।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033



























