👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जनपद हापुड़ में गुरुवार को अन्न महोत्सव मनाया गया और प्रधानमंत्री योजना के तहत लाभार्थियों को मुफ्त राशन वितरित किया गया।
अन्न महोत्सव के दौरान अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी योजना के लाभार्थियों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम अनाज मुफ्त दिया गया। मुफ्त राशन के साथ ही उपभोक्ता को 20 किलो भार की क्षमता वाला भी एक बैग भी दिया गया जिसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो है। योजना का श्री गणेश विधायक विजयपाल व चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने किया।
CCTV से रखें दुकान, घर, शोरुम पर नज़र, कॉल करें: 9012520053:


























