
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आवास विकास कॉलोनी में गुरुवार को चंदनगो निकल आई जिसका वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने घर के भीतर घुसी चंदनगो कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
इन दिनों अजगर, कोबरा, चंदनगो निकालने का दौर लगातार जारी है। मामला गुरुवार का है। जब हापुड़ के आवास विकास कॉलोनी में स्थित एक मकान में अचानक चंदनगो निकल आई जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। घर में घुसी चंदनगो को वन विभाग की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद पकड़ लिया। हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल के निर्देशन में गठित टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मी भरत कुमार ने चंदनगो का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





























