सहकारी बैंक के चेयरमैन ने गंगा में चढ़ाई दूध की धार
हापुड,सीमन (ehapurnews.com): जिला सहकारी बैंक गाजियाबाद के नवनिर्वाचित चेयरमैन चौधरी कृष्ण वीर सिंह ने गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया के साथ रविवार की सुबह मां गंगा में दूध की धार चढ़ाई और मां गंगा से सुख,समृध्दि की कामना की।ऐसी मान्यता है कि मनोकामना पूर्ण होने पर गंगा में दूध की धार चढ़ाने से मनुष्य में शक्ति का संचार होता है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष अंकुर त्यागी,दिनेश गर्ग, कमल त्यागी अरुण त्यागी शांतनु त्यागी,ओमप्रकाश पहलवान, संजीव त्यागी, करण गौतम,दीपेंद्र कुमार सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950


























