हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पुलिस और एसओजी टीम की मंगलवार की तड़के रेलवे माल गोदाम के पास चेन लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। इस सशस्त्र मुठभेड़ के दौरान एक लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने घायल लुटेरे को अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस ने लुटेरे के कब्जे से फ्रीगंज रोड पर साधु हॉस्पिटल के पास 6 घंटे पहले महिला से लूटी गई चेन तथा एक पखवाड़ा पहले एक महिला से झपटे गए कुंडल बेचने से मिले 27 सौ रुपए नगद बरामद किए हैं।
पुलिस मुठभेड़ में घायल लुटेरा हापुड़ के मोहल्ला गद्दापाड़ा का शराफत है। शराफत ने हापुड़ के उस सुनार का नाम पता भी पुलिस को बता दिया है जिसके ठिकाने पर शराफत लूटे गए जेवर बेचता था। पुलिस घायल लुटेरे के साथी व लूट के जेवर खरीदने वाले हापुड़ के सुनार की तलाश कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र ने बताया कि सोमवार की रात को घूमने के लिए निकली एक महिला से बाइक सवार दो बदमाश फ्रीगंज रोड पर चैन लूट कर भाग खड़े हुए। महिला की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर हापुड़ कोतवाल सोमवीर सिंह व एसओजी टीम ने लुटेरों की खोज शुरू की। रेलवे माल गोदाम के पास लुटेरों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से एक लुटेरा घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि सुबह शाम सड़कों पर घूमने के लिए निकलने वाली महिलाओं को लुटेरे टारगेट बनाकर मोबाइल, चैन, कुंडल आदि लूट कर फरार हो जाते थे। जनपद हापुड़ गाजियाबाद में दो दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033





























