
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रॉपर्टी डीलर की मौत का कारण नहीं हो सका स्पष्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित एचपीडीए की आनंद विहार कॉलोनी के ए-ब्लॉक में किराए के मकान में रहने वाले 65 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर मुन्ना खान का शव शनिवार को सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ था। मुन्ना खान की मौत पांच दिन पहले हो चुकी थी जिसके शव को बरामदकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसके बाद मृतक का बिसरा जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
शाहजहांपुर निवासी मुन्ना खान हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामगढ़ी में होमगार्ड प्रवीण के आनंद विहार ए ब्लॉक स्थित घर में किराए पर रहते थे जिसकी लाश शनिवार को सड़ी-गली अवस्था में मिली थी। मामले की जांच जारी है।
मोबाइल का लाइव एक्सपीरियंस कर सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर से खरीदें: 8755132651

































