हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मेरठ तिराहे पर एक कार सवार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस दौरान कार चालक और स्कूटी सवार में कहासुनी हो गई और सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिन्होंने वाहन साइड कराए और मामले की जांच शुरू कर दी। इसके पश्चात यातायात सुचारू हुआ। मामला शुक्रवार की रात का है जब मेरठ तिराहे पर स्कूटी को पीछे से आई एक कार ने टक्कर मार दी। इस बीच दोनों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मामला बढ़ने लगा। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल
🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…
Read more






















