हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ नगर क्षेत्र की गढ़ चुंगी फ्लाईओवर के नीचे एक कार चालक ने शुक्रवार को सड़क किनारे खड़े ठेले व ई-रिक्शा में टक्कर मार दी जिसमें कई ठेले वाले घायल हो गए. बताया जा रहा है कि ठेले के नजदीक बैठे एक व्यक्ति के पैर की हड्डी भी टूट गई जिसे नजदीक के देव नंदिनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया व ड्राइवर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी.























