
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर मंगलवार को दो वाहनों की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान पिकअप चालक शहजाद घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान राहगीरों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
मामला मंगलवार का है जब एक गाड़ी सिंभावली से गाजियाबाद की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है की गाड़ी में अचानक पंचर हो गया जिसके बाद गाड़ी डिसबैलेंस हो गई। वहीं पीछे से आ रहे पिकअप की भी अनियंत्रित गाड़ी से भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान पिकअप में सवार चालक शहजाद घायल हो गया जो गजरौला से मिनी ट्रक लेकर दिल्ली जा रहा था। मिनी ट्रक खाली था कि अचानक वह गाड़ी से जा भिड़ा। इस दौरान एंबुलेंस की मदद से घायल चालक शहजाद को अस्पताल में भर्ती कराया।
मूलचंद विनोद चंद गुप्ता से आसान किश्तों पर खरीदें वाशिंग मशीन, फ्रिज, एलईडी और भी बहुत कुछ: 9897333733

































