
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मेरठ जनपद निवासी मुकेश चन्द सिंघल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु दिखाकर बीमा पॉलिसी के करीब 39 करोड रुपए हड़पने की साजिश में फरार चल रहे गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सुनील कुमार पुत्र भोला सिंह निवासी निंदावली थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि हापुड़ नगर पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार किए गए अभियुक्त विशाल ने योजना बद्ध तरीके से बीमा पॉलिसी की रकम हड़पने के लिए ब्रेजा कार चालक सुनील से अपने पिता का एक्सीडेंट कराकर हत्या कराई थी। पुलिस ने फरार कार चालक सुनील को भी जेल भेज दिया है।
मेरठ के गंगा नहर निवासी विशाल सिंघल अपने परिवार के लोगों का बीमा कराकर उनके खिलाफ हत्या की साजिश रच कर दुर्घटना का रूप देकर क्लेम लेने के मामले में लिप्त पाया गया। आरोप है कि विशाल ने अपने माता-पिता की कुल 64 पॉलिसीयों में 39 करोड़ का बीमा कराया था। उसकी पत्नी की मौत के बाद भी उसने बीमा क्लेम के नाम पर 30 लाख रुपए अपने खाते में प्राप्त किए। मां के बीमा के 30 लाख और पिता के 40 लाख रुपए उसके खाते में आए। हापुड़ पुलिस नेइसी वर्ष सितंबर के महीने में आरोपी विशाल सिंघल और उसके साथी सतीश को गिरफ्तार किया था। गढ़ पुलिस ने अब फरार कार चालक को भी दबोच लिया है।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926































